No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अन्तर्गत 11 व्यक्तियों को 04 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अन्तर्गत 11 व्यक्तियों को 04 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनान्तर्गत डिप्टी कलेक्टर वास्ते कलेक्टर जिला भिण्ड द्वारा 11 ग्रहिताओं/मरीजों को उपचार हेतु 04 लाख 85 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनान्तर्गत सुकुमारी पत्नि शिव सिंह ग्राम बरथरा, शाहपुरा नं.-2 लहार जिला भिण्ड को आलोक सिंह के कैंसर उपचार हेतु 50 हजार रूपए, रत्नेश देवी पत्नि गिरेंद्र सिंह निवासी ग्राम मानहड़ जिला भिण्ड को अन्य उपचार हेतु 45 हजार रूपए, राकेश शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी ग्राम कोट जिला भिण्ड को अन्य उपचार हेतु 40 हजार रूपए, उपेन्द्र सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी ग्राम जाखौली विकासखण्ड लहार जिला भिण्ड को पेरिअम्पुलरी कार्सिनोमा कैंसर के उपचार हेतु 50 हजार रूपए, प्रियंका पुत्री अतर सिंह निवासी ग्राम बिरखड़ी विकासखण्ड गोहद जिला भिण्ड को अन्य उपचार हेतु 45 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनान्तर्गत कुंवर सिंह पुत्र मातादीन निवासी ग्राम बझाई विकासखण्ड लहार जिला भिण्ड को सुमित राजावत के “सेप्सिस विथ थ्रॉम्बोसाइटोपीनिया उपचार हेतु 35 हजार रुपए, ललित ओझा पुत्र हरिराम निवासी ग्राम मसूरी विकासखण्ड लहार जिला भिण्ड को हरिराम के हेपेटिक लिवर एब्सेस उपचार हेतु 45 हजार रुपए, केशव सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंह निवासी ग्राम चंद्रपुरा विकासखंड लहार जिला भिण्ड को नाहर सिंह के कैंसर उपचार हेतु 50 हजार रुपए, कमल किशोर पुत्र फुलजारी वार्ड नं. 31 गंज मोहल्ला नगर पालिका लहार जिला भिण्ड को कैंसर उपचार हेतु 50 हजार रुपए, रागिनी पत्नी बृजेंद्र शर्मा निवासी ग्राम नानपुरा जिला भिण्ड को बृजेंद्र शर्मा के एडेनॉइड सिस्टिक उपचार हेतु 25 हजार रुपए, राजेन्द्र सिंह पुत्र भजन लाल निवासी ग्राम देवरीकला विकासखण्ड लहार जिला भिण्ड को कैंसर उपचार हेतु 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

a

Related Articles

Back to top button