No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

04 क्विंटल मावा की रिपोर्ट फैल आने पर कम्पोस्ट पिट में किया विनष्टीकरण, नगर परिषद मालनपुर में टीम ने मावे को नियमानुसार नष्ट कराया

04 क्विंटल मावा की रिपोर्ट फैल आने पर कम्पोस्ट पिट में किया विनष्टीकरण, नगर परिषद मालनपुर में टीम ने मावे को नियमानुसार नष्ट कराया

जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर परिषद मालनपुर ने त्वरित और संयुक्त कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जब्त किए गए 4 क्विंटल मावा की रिपोर्ट फैल आने पर उसे नगर परिषद के कम्पोस्ट पिट में विनष्टीकरण किया गया, ताकि यह माल पुनः विक्रय या उपभोग के लिए बाजार में न पहुंच सके।

*संयुक्त टीम ने उठाया कदम*

यह कार्रवाई नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद सीएमओ, बीएमओ गोहद दिलीप सिंह भदौरिया, सैनेटरी इंस्पेक्टर बृजेश किरार, प्लांट इंचार्ज श्यामसुंदर गौड़ की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल भी मौजूद रहीं। टीम ने मावे को नियमानुसार कम्पोस्ट पिट में नष्ट कराया।

*जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता*

अधिकारियों ने कहा कि खराब या अनुपयुक्त खाद्य सामग्री का तुरंत निपटान जरूरी है, ताकि नगरवासियों के स्वास्थ्य पर कोई खतरा न बने।

*जागरूकता का संदेश*

खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, सफाई और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें। खाद्य सुरक्षा विभाग निरंतर निरीक्षण कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करेगा।

a

Related Articles

Back to top button