No Slide Found In Slider.
राज्य

तुष्टीकरण की नीति से ब्राह्मण समाज हाशिए पर– आदित्य दुबे।

*तुष्टीकरण नीति से ब्राह्मण समाज हाशिए पर’- आदित्य* *(आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार हो)* भिण्ड- ब्राह्मण युवा संगठन के चंबल संभाग के मीडिया प्राभारी पत्रकार आदित्य दुवेदी ने एक सामाजिक जनचर्चा में सोमवार को ब्राह्मण समाज की गिरती आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में खास तौर से एक साजिश के तहत ब्राह्मणों को पीछे धकेल दिया गया है। जो ब्राह्मण समाज का मार्गदर्शक होता था, वह सरकारों की तुष्टीकरण नीति के चलते हाशिये पर चला गया है। अब समय आ गया है कि समस्त ब्राह्मण एक मंच पर एकजुट होकर अपनी खोई हुई गरिमा को प्राप्त करने का सार्थक प्रयास करें। श्री दुवे ने कहा कि अगर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में प्रोविजनल तौर पर 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था केवल 10 साल के लिए की थी। तो अब देश की सरकारों को वोट का मोह त्याग कर तुस्टीकरण की राजनीति को छोड़ देना चाहिए और आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज आने वाले समय मे एकजुट होकर सड़को पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में समाज पर सबसे ज्यादा झूंठे प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

a

Related Articles

Back to top button