No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रियंका गांधी की रैली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी : कटारे

प्रियंका गांधी की रैली हेतु पूर्व विधायक कटारे ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

भिण्ड। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, मंहगाई ने लोगो को बर्बाद कर दिया है। इसलिए 21 जुलाई को प्रियंका गांधी की ग्वालियर में होने वाली रैली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। ये बात अटेर के पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने रैली की तैयारी हेतु अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढूपुरा में दो प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर कार्यकर्ताओं से कही।
कटारे ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी में शामिल होकर भाजपा सरकार को उखाडऩे में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button