No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चरण पादुका सेवा समिति छतरपुर ने किया स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का सम्मान

ग्वालियर। चरण पादुका सेवा समिति: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन छतरपुर गांधी स्मारक निधि गांधी आश्रम छतरपुर के सचिव शंकरलाल सोनी एवं मुरैना स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने विशाल कार्यक्रम आयोजित कर सेनानी परिजनों को शॉल एवं राष्ट्रीय गौरव सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता सेनानी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता/ प्रदेश सचिव अशोक सोनी निडर भिण्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनके परिजनों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिनेश गोयल ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। मुरैना नगर निगम के महापौर/ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों का शिलालेख स्मारक बनाने का आश्वासन दिया।
समिति के सचिव शंकरलाल सोनी ने प्रदेश स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार प्रकोष्ठ बनाकर परिजनों के हाथ मजबूत करने का आव्हान किया। इसके अलावार राष्ट्रीय प्रवक्ता/ प्रदेश सचिव अशोक सोनी निडर, श्रीमती मंजू दांतरे, ग्वालियर जिलाध्यक्ष राकेश चौरसिया, संभागीय अध्यक्ष अरविंद वाजपेई, कांग्रेस के प्रदेश कोषाअध्यक्ष अशोक सिंह ने भी अपने ओजस्वी विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में ग्वालियर से मीनू शर्मा, विनय महाजन, रमेश सूत्रकार, नवीन दुबे, भिण्ड से अशोक सोनी निडर, श्रीमति मंजू दांतरे, मदन मोहन पालीवाल, मुरैना से गिर्राज दण्डौतिया, अशोक गर्ग, कमल गुप्ता, कमल बांदिल, गंगासिंह तोमर, राधाचरण, विजय शर्मा, अतुल वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, संजय गोयल, अनिल वंशल, राकेश महेश्वरी, लक्की शर्मा, बालमुकुंद, गणपत शर्मा, कमरुद्दीन, सुनील शास्त्री, महेन्द्र शिवहरे, मनोज जैन, शमा खान, ओमप्रकाश सविता सहित तमाम सेनानी परिजनों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

a

Related Articles

Back to top button