No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

संघ विस्तारक को रास्ते में मिला बैग, महिला को लौटाया

भिण्ड। फूफ कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आई फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की महिला का जेबर एवं नगदी रखा बैग गुम हो गया, जो एक संघ विस्तारक को मिला। उन्होंने उस बैग को महिला को लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद उप्र की निवासी एक महिला सरिता परिहार का जेवरात से भरा बैग जिसमें करीब दो लाख रुपए कीमत के गहने एवं सात हजार रुपए नगदी रास्ते में गिर जाने की सूचना अपने परिजनों एवं थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर महिला के परिजन फूप की ओर रवाना हुए। इसी दरम्यान अटेर रोड के रास्ते से गुजर रहे संघ विस्तारक को मार्ग में बैग पड़ा मिला, जिसको लेकर उन्होंने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद पीडि़त महिला मिली तो उसे उसका बैग वापस किया। बैग में नगदी एवं जेबर सही सलामत पाने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

a

Related Articles

Back to top button