No Slide Found In Slider.
अपराध

भिंड एसपी के निर्देश पर एक और बड़ी कार्रवाई, ऊमरी पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर ऊमरी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़।ऊमरी पुलिस ने अवैध शराब की 18 पेटियां एवं निर्माण सामाग्री कीमती 1,70000 रूपये का मसरूका जप्त कर 02 आरोपी किए गिरफ्तार, भिंड एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, एएसपी कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में एवं डीएसपी हेड क्वार्टर अरविन्द्र शाह के मार्गदर्शन में अवैध शराब निर्माण एवं विक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई कार्यवाही में ऊमरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
दिनांक 01/02/2022 को ऊमरी थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम उमराव सिंह का पुरा में स्कूल के सामने वाले खेत में अवैध शराब की पेटियां रखे हुए है व शराब निर्माण सामाग्री खेत में छिपा दी है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के ग्राम उमराव सिंह का पुरा पहुंचा जहां मुखबिर द्वारा बताये स्थान सरसों के खेत से दो व्यक्ति जो पुलिस की गाडी को देखकर भागने लगे जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ा मुखबिर के बताये स्थान की तलाशी ली गई तो एक स्थान पर 18 पेटी रॉयल क्लासिक व्हिस्की (पेट्रा पेकिंग) राजस्थानी शराब कुल 155.52 लीटर कीमती करीब 70,000 रुपये मिली बाद निर्माण सामाग्री के संबंध में पूछताछ की गई तो दूसरे आरोपी की निशा देही पर एक नीले रंग की 25 लीटर की कैन जिसमें ओपी (कैमिकल) भरा है, एक क्वार्टर पैक करने वाली मशीन, 500 ढक्कन, 190 खाली क्वार्टर, 08 सीट लेवल (रैपर) कीमती मसरूका करीब एक लाख रुपये मिला जो धारा 34 (2), 49 (ए) आबकारी अधनियम के तहत दण्डनीय होने से कब्जे पुलिस लिया गया। उक्त दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आरोपीगणो के विरुद्ध आबकारी अधनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिन्हे जे. आर. पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह तोमर थाना प्रभारी ऊमरी सउनि रघुराज सिंह तोमर, सउनि लोकेन्द्र सिंह तोमर, प्र. आर. आशीष तिवारी, प्र. आर. प्रवीण तिवारी, प्र. आर. उमरदराज खान, आरक्षक 525 राहुल तोमर, आर. 485 राहुल तोमर, आर. संतोष जाट, आर. यशवेन्द्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जप्त मसरूका- 18 पेटी रॉयल क्लासिक व्हिस्की (155.52) लीटर, 25 लीटर ओपी (कैमिकल), क्वार्टर पैकिंग करने वाली मशीन, 500 ढक्कन, 190 खाली क्वार्टर, 08 शीट देशी मदिरा प्लेन के स्टीकर कुल कीमती मसरूका 1,70000 रुपये।

a

Related Articles

Back to top button