मुख्यमंत्री से मिला लहार विधानसभा का प्रतिनिधि मण्डल
मुख्यमंत्री चौहान ने दिया अश्वासन, लहार में आकर कार्यकर्ताओं से मिलकर करेंगे वार्तालाप

लहार। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ लहार विधानसभा के प्रतिनिधि मण्डल ने गत दिवस भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लहार विधानसभा क्षेत्र को विशेष रूप से ध्यान रखते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि लहार विधानसभा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अबकी बार लहार में भाजपा का विधायक बनाना है। प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन पर विशेष जोर दिया एवं संगठन मंत्री ने संगठन पदाधिकारियों से शक्ति केन्द्रों पर जाकर बूथ समितियां, पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनवाने के लिए कहा एवं लहार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वोटरों से सतत संपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।




