No Slide Found In Slider.
अपराध

भिंड एसपी के निर्देशन में तीन बड़ी चोरियों का देहात पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर, एक रायफल सहित किया खुलासा।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना देहात पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक लूट व तीन बडी चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर रायफल सहित माल बरामद। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान व एएसपी कमलेश कुमार एवं सीएसपी आनन्द राय के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात रामबाबू सिंह यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हुयी लूट व चोरी की वारदातों का खुलासा किया गया है।थाना देहात के प्रधान आरक्षक गुरूदास सोही को मुखबिर द्वारा बताया गया कि भिण्ड में कुछ लोग लगातार बन्द मकानों के ताला तोड़कर चोरियों को अंजाम दे रहे है एवं आसपास लूट भी कर रहे है। यह सूचना थाना प्रभारी देहात रामबाबू यादव को दी गयी जिस पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा तत्काल सूचना को गम्भीरता से लेते हुये वरष्ठि अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपीगणों की घेराबन्दी हेतु रणनीति तैयार कर टीम बनायी गयी। भिण्ड में लगातार घटनाओं को अंजाम देने वाले भारौली रोड बैसली नदी पुल पर ट्रकों की लूट में शामिल चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.06.21 के रात्रि 2 बजे हम चार लोगों ने ट्रकों पर फायर कर रोड पर लकड़ी डाल कर दो ट्रकों (क्रमांक UP 75 AT 9952 व ट्रक क्रमांक UP 25 CT 5086] से लूट करना स्वीकार किया। आरोपीगणों ने एक ट्रक से 12000 रूपये व दूसरे ट्रक से 53000 रूपये लूट कर बीहड के रास्ते भाग जाना बताया। लूट के इस अपराध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है शेष एक आरोपी अभी फरार है जिसको शीघ्र गिरफ्तार कर शेष मसरूका जप्त किया जावेगा।गिरफ्तारशुदा आरोपियों में एक आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ तीन बड़ी चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी में शामिल एक सहयोगी आरोपी को और गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ चेन-बाई-चेन तीन और बडी चोरी करना स्वीकार किया गया है। जिनमें पहली चोरी दिनांक 09.05.21 को सन्तोष नगर भिण्ड से फरियादी हुसैन खान के मकान से सोने चांदी के जेवरात समेत 98000 रूपये की चोरी करना स्वीकार किया एवं दिनांक 14.06.21 को धर्मनगर घर संसार के सामने से फरियादी शिवराज सिंह कुशवाह के मकान से सोने चांदी के जेवरात समेत कुल 150000 रूपये की चोरी करना स्वीकार करना बताया क दिनांक 30.09.21 को वृन्दावन गार्डन के पास से आर्मी जवान राघवेन्द्र सिंह चौहान नि० अशोक नगर वृन्दावन गार्डन के सामने भारौली रोड के मकान से सोने चांदी के जेवरात कुल मसरूका 55000 व एक लायसेंसी 315 बोर की रायफल व 10 राउण्ड चोरी करना स्वीकार किया गया। मामले में 02 और आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। बैसली पुल पर ट्रकों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 4600 रूपये व घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डे जप्त किये गये। घटना में प्रयुक्त बन्दूक, व शेष मसरूका फरार आरोपी के पास से जप्त करना शेष है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जावेगा। आरोपियों के तरीका एवं वारदात को देखते हुये पूछताछ हेतु आसपास के थानों एवं सीमावर्ती जिलों को सूचना दी गयी है। गिरफ्तार शुदा आरोपी आदतन एवं शातिर किस्म के है जो पूर्व में भी कई वारदातों में जेल जा चुके है।उक्त तीनों चोरियों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात एवं एक 315 बोर की रायफल सहित पांच राउण्ड जप्त किये गये है कुल मसरूका लगभग 03 लाख रूपये जप्त किया गया है। शेष मसरूका एक फरार आरोपी के पास होने से जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया जावेगा। उक्त सराहनीय कार्य में निरी रामबाबू सिंह यादव उनि कौशेलन्द्र सिंह गुर्जर,नि विजय शिवहरे, उनि बीरेन्द्र यादव, उनि रामशरण शर्मा, सउनि बीरेन्द्र प्रसाद बरैया, प्रआर सोनेन्द्र, गुरुदास सोही, मृगेन्द्र आर सुभाष तोमर सन्दीप राजावत, राहुल शुक्ला, सजीव पाराशर की . महत्वपूर्ण भूमिका रही। आम जनता से विशेष अनुरोध- आरोपियों द्वारा बाहर से ताले लगे मकानों को चिन्हित कर रैकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया गया है। प्रेस के माध्यम से हमारा भिण्ड की जनता से अनुरोध है कि अपने मकानों को सूना न छोडे पडोसी एवं अपने जान पहचान वालों को घर से जाने के सम्बन्ध में देखरेख करने हेतु बताकर जायें ताकि इस चोरी की वारदातों से बचा जा सके।

a

Related Articles

Back to top button