No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत योग प्रतियोगिता आयोजित

भिण्ड। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा मंगलवार को बीरेन्द्र बाटिका परिसर में जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत योग प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 6:30 से आठ बजे तक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जन शिक्षण के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जी-20 जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत योग प्रतियोगिता की थीम मानवता के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन रहता है, जिसके फलस्वरूप सदविचार व सोच का निर्माण होता है व अच्छे विचारों से एक सत चरित्र का निर्माण होता है, जो समाज में सदव्यवहार कर एक अच्छे समाज का निमार्ण कर समृद्ध राष्ट्र में सहभागी होता है। इसलिए हमें प्रतिदिन सुबह कम से कम एक घण्टा अपने शरीर को योग के लिए देना चाहिए। इसीलिए कहा गया है ‘करो योग रहो निरोग’।
इस अवसर पर पतंजलि योग विद्यापीठ के योगाचार्य उपाध्याय ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को योग व प्राणायाम के आठ प्रकार बताए व करवाए। सभी आठ योगो की उपयोगिता विस्तार से बताते हुए उपाध्याय ने उनसे होने वाले लाभ व विभिन्न परेशानियों से बचाव के बारे में बताया। इस गतिविधि में संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी अंजली शर्मा, योगेन्द्र सिंह तोमर, फील्ड कॉर्डीनेटर मनोज कुमार, लेखाकार हेमंत शर्मा, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र शर्मा, रामवीर, जयप्रकाश तथा 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

a

Related Articles

Back to top button