No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हनुमानजी की पूजा से सब देवता प्रसन्न होते है : रामदास महाराज

नर सेवा ही नारायण सेवा : लालसिंह आर्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर मनाया जन्मदिन

भिण्ड। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्र मप्र शासन लालसिंह आर्य ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर सपरिवार दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमानजी के दर्शन किए। यहां सर्व प्रथम हनुमानजी की पूजा महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने विधिविधान से कराई। साथ ही सुंदरकाण्ड का संगीतमयी पाठ कराया गया तथा छप्पन भोग भी लगाया। मन्दिर परिसर में संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। वहीं महंत रामदास महाराज ने आर्य के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए आशीष वचन देते हुए कहा कि रामायण में सुदरकाण्ड का विशेष महत्व है, सुंदरकाण्ड सदैव धार्मिक स्थान पर करना चाहिए, सुंदरकाण्ड के पाठ से सभी देवता प्रसन्न होते हैं, हनुमानजी के स्तुति करने से भगवान राम-सीता, शंकर-पार्वती सभी देवता प्रसन्न रहते हैं, हनुमानजी का स्मरण करने से बड़े-बड़े संकट दूर दूर हो जाते हैं। उन्होंने लालसिंह आर्य के संदर्भ में कहा कि उनके अंदर जनसेवा की भावना है, उन्होंने सदैव दंदरौआ मन्दिर के विस्तार में सहयोग किया।


पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि नरसेवा ही नारायण सेवा है, हमें सदैव लोगों के काम आकर गरीब और असहाय की मदद करना चाहिए। मानवता से बढक़र कोई धर्म नहीं और नाही कोई धर्म नहीं हमें सदैव अपने धर्म ग्रंथों में उल्लखित प्रसंगों का आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने बच्चों व परिवार की ओर ध्यान नहीं दे पाया, मैं सदैव जनता के लिए ही कार्य करता हूं, हमें कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार नाश का प्रतीक है।
पूर्वमंत्री आर्य के जन्मदिन पर बधाई का सिलसिला डीडी नगर ग्वालियर स्थित निवास से ही आरंभ हो गया। दिन की शुरुआत उन्होंने दंदरौआ धाम स्थित हनुमान मन्दिर से की। दंदरौआ धाम पर आर्य को बधाई देने के लिए भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी से इष्टमित्रों, शुभचिंतकों का आगमन हुआ। इस अवसर पर दंदरौआधाम के पुजारी रामबरन पुजारी, सज्जन सिंह यादव, जलज त्रिपाठी, दर्शन सिंह गुर्जर, रामकुमार भदौरिया, राजवीर सिंह गुर्जर, रामू कुशवाह, रामू तोमर, रामबाबू उपाध्याय, मेहताब गुर्जर, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, मुन्नलाल माझी ,चन्द्रशेखर शर्मा, मरजाद सिंह यादव, विवेक जैन, विकास जैन, राजकुमार तोमर, विशाल भदौरिया, कपिल गुप्ता, विधाराम शेजवार, दशरथ घुरैया, लाखन सिंह गुर्जर, सौरभ पाण्डे, जुगल सोनी, विनोद माहोर, नरेश बांदिल, प्रमोद कामत, शिवम तोमर, भूरा तोमर, विकास सोनी, धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं कई श्रृद्धालु उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button