No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा ने विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठात की है : गीता शाक्य

पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार की गिनाई उपलब्घियां

भिण्ड। भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में शहर के पन्ना होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है।
इस अभियान में विधानसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा के सभी बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पत्रकार वार्ता में स्थानीय सांसद श्रीमती संध्या राय, लोकसभा कलस्टर प्रभारी म.प्र. पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिला देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक संजीव सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. रमेश दुबे, महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक अशोक सिंह कुशवाह मौजूद रहे।
सांसद शाक्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के बीते 9 वर्ष भारत के नव निर्माण एवं गरीबों के कल्याण के वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के अपना परिवार अपनी विकास नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रुपए प्रति माह महिलाओं को उनके खातों में पहुंचाने का काम करते हुए मध्यप्रदेश में 12 सौ करोड़ रुपए बहनों के खाते में पहुंचे। उन्होंने भिंड जिले का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 258000 महिलाओं के खाते में राशि पहुंचाई गई है, जो हमारी महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेंगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने गरीब कल्योण के लिये अनेको योजना बनाकर विकास की मुख्याधारा से जोड़ा है। उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया साथ ही भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारियां दीं।

a

Related Articles

Back to top button