No Slide Found In Slider.
राज्य

लहरौली में अमृत योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से बनने वाले तालाब का हुआ भूमि पूजन।

लहरौली में अमृत सरोवर योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से बनने वाले तालाब का हुआ भूमि पूजन।

लहरौली गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत बनेगा बड़ा तालाब सुधा ध्रुव सिंह सरपंच ने भूमि पूजन के दौरान कही यह बात। दरअसल सरकार के द्वारा जल संरक्षण के तहत तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं इस बार अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का निर्माण होना है जिसमें भिंड जिले के लिए 100 तालाबों का निर्माण होगा खास बात यह है कि मजदूरों के अलावा मशीनों से भी काम कराया जाएगा। इसी योजना के तहत भिंड जिले के लहरौली गांव में सरपंच सुधा ध्रुव सिंह राजावत के प्रयासों से आज करीब 25 लाख की योजना का हुआ भूमि पूजन विधायक संजीव सिंह के द्वारा किया गया। तालाब बनने के बाद जहां सैकड़ों बीघा जमीन बीहड़ की समतल होगी तो वहीं लहरौली गांव के जल स्तर के लिए उपयोगी साबित होगा यह तालाब। इस अवसर पर सरपंच सुधा ध्रुव सिंह के अलावा कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button