No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस ने मनाई पुर्व उपमुख्यमंत्री यादव की पुण्यतिथि

निराश्रितों और गरीब बच्चों को वितरण किए मिठाई एवं फल

भिण्ड। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज दैपुरिया के नेतृत्व में सोमवार को मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सहकारिता के पुरोधा सुभाष यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्घासुमन अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस नेता दैपुरिया ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव ऐसे दूरदर्शी सोच वाले राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हुए सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की। आज उनकी अनुपस्तिथि में भी उनके पुत्र पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव उनके अधूरे कार्यों और विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेसियों ने बायपास रोड स्थित निराश्रित भवन और गरीब बस्ती में पहुंचकर बुजुर्गों और बच्चों को मिठाई एवं फल वितरण कर किए। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा, महिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, वीरेन्द्र यादव, अशोक जैन, थानसिंह यादव, ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू, सचिन द्विवेदी, युवा नेता राहुल कुशवाह, प्रमोद दीक्षित पीसी, दिनेश भदौरिया, धर्मेन्द्र चौबे, रामनरेश यादव, कृष्णा कुशवाह, विवेक दैपुरिया आदि उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button