No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बसपा भिण्ड विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भिण्ड। बहुजन समाज पार्टी भिण्ड विधानसभा के संभावित प्रत्याशी रक्षपाल सिंह कुशवाह द्वारा शुक्रवार को भिण्ड विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लालसिंह कुशवाहा, दिलीप गोयल, लवलेश खरे, सुरेश भजईया, उदय सिंह, जयनारायण दादा, केशव नामदेव, बदलू बघेल, अशोक जाटव, खजान सिंह, ऋषि जैन, अंकित, गोलू, छोटू सहित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सपा के चिंत जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज

भिण्ड। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज यादव की अगुवाई व जिला संगठन प्रभारी रामरुचि चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता श्रंजय सिंह यादव के मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती पांच अगस्त को सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी जिला भिण्ड द्वारा सर्किट हाउस पर मनाई जाएगी। साथ ही जिला संगठन विस्तार व आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा होगी। यह जानकारी सपा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार डण्डोतिया ने दी है। उन्होंने पूर्व पदाधिकारी, सभी फ्रंटल के अध्यक्ष, जिला पदाधकारी एवं कार्यकर्ताओ से अपील की है कि समय से सर्किट हाउस पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

a

Related Articles

Back to top button