No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आम आदमी पार्टी के समर्थन में 37 गांवों में पटवारी ने किया जनसंवाद

मौ। आम आदमी पार्टी के लोकसभा संयुक्त सचिव एडवोकेट यशवंत पटवारी ने एक सप्ताह में गोहद विधानसभा के मौ ब्लॉक में 37 गांवों का भ्रमण कर जन संवाद किया। जिन गांवों में जनसंवाद किया उनमें केशवपुरा, अंगसौली, देहगांव, नैनौली, इटायली, छैकुरी, भवरपुरा, खेरिया जल्लू, मघन, सिमिरिया, पखोजिया, किटेहना, भदरौली, बाखौली, बरारा, सौरा, जितरवई, मखोरी, खेरी का पुरा, असोहना, अंधियारीकलां, अंधियारीखुर्द, बरौली, तारौली, सलमपुरा, लुहारपुरा, शंकरपुरा, भडैरा, अंतौआ आदि गांवों में जनसंवाद कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मप्र में भी आप पार्टी की सरकार बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में गोहद सीट से आप पार्टी के प्रत्याशी को चुनने का ग्रामीणों से अनुरोध किया।

a

Related Articles

Back to top button