जिले के थानों के बाल कल्याण अधिकारियों को कानूनी शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया गया।

भिंड जिले के समस्त थाने के बाल कल्याण अधिकारियों को कानूनी शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया गया।
आज दिनांक 23-07-2022 को कमलेश कुमार खरपूसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अरविन्द्र शाह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड की उपस्थिति में भिण्ड जिले के समस्त थाने के बाल कल्याण अधिकारियों को कानूनी शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने के लिए जिला अभियोजन अधिकारी अरविन्द श्रीवास्तव, सहायक अभियोजन अधिकारी शकील खांन, एवं प्रवीण सिंह सिकरवार उपस्थिति रहे। अरविन्द श्रीवास्तव ने किशोर न्याय अधिनियम में किये गये प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम की धारा 2 (1) में यह सिद्धॅत प्रतिपादित किया गया है कि कानून से लड़ता बालक निरपराध है। सहायक अभियोजन अधिकारी शकील खान ने किशोर न्याय नियमों के अनुसार बाल कल्याण अधिकारियों को क्या करना है क्या नही करना है। तर्क संगत प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि बालक को संरक्षण में लेते समय बाल कल्याण अधिकारी पुलिस यूनीफार्म में नही होगा। बालक को हथकडी नही लगई जायेगी बालक को लोकअप में नही रखा जायेगा। तथा बालक पर किसी भी प्रकार का दावाव व बल प्रयोग नही किया जायेगा। सहायक अभियोजन अधिकारी प्रवीण सिंह सिकरवार ने पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 एवं 11/12 में अंतर समझाया। उन्होंने ने बताया कि आयु के संबंध में यदि बालक के पास कक्षा 5 बोर्ड की अंकसूची है। तो वह भी मान्य की जायेगी। उसके अभाव में दांतरोग विशेषज्ञ एवं अस्थि जाॅच विशेषज्ञ के द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार आयु का निर्धारण किया जा सकता है। बाल कल्याण अधिकारियों के प्रत्यक्ष प्रशिक्षण कौशल प्राप्त हो सकेे इस के लिए शिवभान सिंह राठौड़ संचालक चाइल्डलाइन भिण्ड ने जिला अधियोजन अधिकारी एवं सहायक अभियोजन अधिकारी के प्रत्येक व्याख्यान पर तर्क रखे। प्रत्येक तर्क पर अभियोजन अधिकारियों ने स्पष्टीकरण दिया। जिससे बाल कल्याण अधिकारियों की किशोर न्याय बालकों की देखरेख और सरंक्षण अधिनियम 2015 एवं नियम 2016 एवं पोक्सो एक्ट 2012 एवं नियम 2020 पर बहुत समझ बनी। कानूनी जानकारी प्राप्त हुई। प्रशिक्षण में उप निरीक्षण क्रांति राजपूत, गीता सिकरवार एस0जे0पी0यू0 से स0उ0नि0 रामनारायण सुमन, मुन्ना सिंह नरवरिया, योगेन्द्र सिंह बब्बर, तथा चाइल्डलाइन भिण्ड से श्रीमती अन्नू तोमार, नीलकमल सिंह, उपेन्द्र व्यास, अनमोल चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थिति रहे।




