ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मालवीय भिण्ड एवं यादव अटेर एसडीएम बने
कलेक्टर ने जिले के पांचों अनुविभागों में नए एसडीएम किए पदस्थ

भिण्ड। नवागत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गत दिवस आदेश जारी कर जिले के भिण्ड, मेहगांव, अटेर, गोहद एवं लहार सहित पांचों अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) की पदस्थापना कर दी है।
इनमें संयुक्त कलेक्टर रवि मालवीय को भिण्ड एसडीएम का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर विकास कुमार सिंह को मेहगांव, डिप्टी कलेक्टर विजय सिंह यादव को अटेर, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को गोहद एवं डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को लहार अनुविभाग में एसडीएम का दायित्व सौंपा गया है।




