No Slide Found In Slider.
राजनीति

भाजपा की 2 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा भिंड में।प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी ने दी जानकारी।

भिंड में आएगी भाजपा की 2 दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा।प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी ने दी जानकारी।

भिंड में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता में यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण बिषयों पर राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं जन आशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी रणवीर रावत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मुरैना से होते हुए भिंड जिले में 8 सितंबर को गोरमी से प्रवेश करते हुए 9 को भिंड मेहगांव, गोहद होते हुए लहार में रात्रि विश्राम के बाद 10 सितंबर को दतिया में प्रवेश करेगी, जिसमें कुछ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा बड़ी आमसभा भी रखी जाएंगी, जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सरकार के द्वारा उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, केशव सिंह भदौरिया, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button