No Slide Found In Slider.
राजनीति

सहकारिता एवं लोक प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया का 4 व 5 सितम्बर का दौरा कार्यक्रम।

सहकारिता एवं लोक प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया का 4 व 5 सितम्बर का दौरा कार्यक्रम।

भिंड/सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 4 सितम्बर को प्रातः10 बजे ग्राम कुरथरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र कुरथरा के भवन एवं स्टाफ आवास (लागत 49.14 लाख) का लोकार्पण कार्यक्रम, प्रातः11.30 बजे ग्राम सकराया में सकराया से रानी विरगवां पहुंच मार्ग (लं.4.90 किमी लागत 644.27 लाख) का भूमिपूजन कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे ग्राम बडेपुरा में बडेपुरा से सिद्व बाबा मंदिर पहुंच मार्ग (लं.3.10 किमी लागत 326.9440 लाख ) का भूमिपूजन कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे ग्राम सपाड में उप स्वास्थ्य केन्द्र सपाड के भवन एवं स्टाफ आवास (लागत 49.14 लाख) का लोकार्पण कार्यक्रम, अपरान्ह 3 बजे ग्राम रमा में रमा से दक्षिणी माता मंदिर पहुंच मार्ग (लं.1.10 किमी लागत 87.15 लाख) का भूमिपूजन करेंगे।

सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया का 5 सितम्बर का कार्यक्रम।

इसी प्रकार सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 5 सितम्बर 2023 को प्रातः11.30 बजे वेयर हाउस (सहकारी समिति का नवनिर्मित भवन) प्रतापपुरा में श्रीवास (सेन) समाज का सम्मेलन कार्यक्रम में, दोपहर 2 बजे बहरायपुरा में बहरायपुरा से सांकरी पहुंच मार्ग (लं.4.90 किमी लागत 644.27 लाख) का भूमिपूजन कार्यक्रम, अपरान्ह 3 बजे ग्राम गोहरा में ग्राम गोहरा से सीसिया हनुमान जी मंदिर पहुंच मार्ग (लं. 4.90 किमी लागत 644.27 लाख ) का भूमिपूजन कार्यक्रम, अपरान्ह 4 बजे ग्राम सराया/ज्ञानपुरा में जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराया में नलजल योजना (लागत 153.25 लाख ) का भूमिपूजन करेंगे।

a

Related Articles

Back to top button