No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी के जन्मदिन पर गोरमी अस्पताल में किए फल वितरण

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश चौधरी का जन्मदिन भाजपा मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलामंत्री राजकुमार जैन एवं विशेष अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, अभिजीत सिंह चतुर्वेदी मौजूद थे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि राजनीति में रहते हुए भी पूर्व विधायक मुकेश चौधरी का जीवन हमेशा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद की सेवा में समर्पित रहा है। ऐसे राजनेता का हम सब कार्यकर्ता आज जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह दीर्घायु हों और इसी तरह शोषित, पीडि़त मानवता की सेवा करते रहें। अंत में आभार युवा नेता दिनेश यादव ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य, मुकेश यादव, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह गुर्जर, दिनेश यादव, ओमकार यादव, नीरज यादव, सुनील मिश्रा, मोनू जैन, धर्मेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, युवामोर्चा के मेहगांव मण्डल अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सामंत यादव, मोनू परमार, बीरेन्द्र तिवारी, आसू बरुआ, संतोष नामदेव, दिनेश सखवार, सचिन यादव, सर्जन, सूरज, आशीष, गंगासिंह यादव, मोनू परमार, विनोदसत्य गुर्जर, कन्हैया यादव, अंकुश, बल्ले यादव, सुघर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

a

Related Articles

Back to top button