सहकारिता मंत्री ने लगाया जनता दरबार,लोगों की सुनी समस्याएं।भाजपा की जीत का किया दावा।

सहकारिता मंत्री ने लगाया जनता दरबार,लोगों की सुनी समस्याएं।भाजपा की जीत का किया दावा।
सहकारिता एवं लोक प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया इन दिनों भिंड के द्वौरे पर हैं, जहां अपने निज निवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन उनका निराकरण कर रहे हैं। सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया के द्वारा प्रतिदिन अटेर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किए जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में जीत के सपने देख रही है वह कभी पूरे नहीं होंगे, उनके नेता राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में यदि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री बदल देंगे ना ही कर्ज माफ हुआ ना ही मुख्यमंत्री बदले गए थे,कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए थे 15 महीने का कार्यकाल मध्य प्रदेश की जनता ने देख लिया था, सहकारिता मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो मध्य प्रदेश में जो विकास कार्य कराए गए हैं इन विकास कार्यों की दम पर मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ 100% भाजपा की ही सरकार बनेगी।
जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




