No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लाडली बहिना योजना में बहिनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है भाजपा : दीपू

भिण्ड। कांग्रेस नेताओं ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दीखतन पुरा, पावई, गोअरखुर्द में पहुंचकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का सिलसिला जारी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक दीपू दुबे के नेतृत्व में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और करीब दो सैकड़ा से भी अधिक महिलाओं ने अपने फार्म भरें।
युवा कांग्रेस के स्टेट एक्सक्यूटिव मेंबर दीपू दुबे ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं में नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। क्योंकि जनता भी समझ चुकी है कि आने वाला कल कांग्रेस का होने वाला है और प्रदेश की जनता भी बीजेपी के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 वर्ष से कम अविवाहित महिलाओं के साथ में गलत किया है, अगर महिलाओं की शादी 24 वर्ष पहले हो जाती है इसमें उनका क्या दोष है, उन्हें क्यों इस योजना से वंचित रखा गया। इस अवसर पर सत्यम पांडेय, मनेन्द्र मौर्या, शिवम पांडेय, राधे दीक्षित, लोकेश दुबे समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button