No Slide Found In Slider.
राजनीति

नव वर्ष पर कांग्रेसियों ने सरकार बनाने का लिया संकल्प।

नववर्ष पर कांग्रेस ने लिया सरकार बनाने का संकल्प।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने 1 जनवरी 2023 नया साल को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।प्रेस को जानकारी देते हुए और कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस और नगर कांग्रेस ने 1 जनवरी को संकल्प दिवस के रूप में भिंड नगर के वार्ड नंबर 3 में रैली निकालकर सभा का आयोजन किया और सरकार बदलने का आह्वान किया।
सभा में बोलते हुए शहर जिला कांग्रेस कांग्रेस का अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा 2023 का साल सरकार बदलने का साल है मध्य प्रदेश की जनता सरकार को बदलना चाहती है और सभी कांग्रेसन कांग्रेस की सरकार बनाने को संकल्पित है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे, आज हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है पेट्रोल डीजल के दाम बहुत बढ़े हुए हैं महंगाई ने हर परिवार को मुश्किल में डाल दिया है महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं नौकरियां मिलना तो दूर महंगाई बहुत बढ़ रही है।कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस का अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा छोटे उद्योग धंधे वाले लोग सरकार की नीतियों से बहुत परेशान हैं लघु उद्योग बंद हो रहे हैं, किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, उर्वरक और खाद मिल नहीं रहे हैं मिल रही हैं तो ब्लैक में महंगी मिल रही है किसान वर्ग बहुत परेशान है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है मध्य प्रदेश के घोषणा वीर मुख्यमंत्री ने हजारों घोषणाएं की लेकिन आज तक उनका क्रियान्वयन नहीं हुआ है। कार्यक्रम में बोलते हुए दर्शन सिंह तोमर ने कहा मध्य प्रदेश में गरीबी बहुत तेजी से बढ़ रही है, भिंड शहर के अंदर सड़कें खुदी पड़ी है उन पर चलना भी मुश्किल है अब सड़के नहीं बची गड्ढे हो गए हैं किसान खाद के लिए लंबी-लंबी लाइने लगाकर भयंकर सर्दी में खड़ा है और खाद मिल नहीं रहा है।
कार्यक्रम में बोलते हुए नंदकिशोर शर्मा नंदू ने कहा भाजपा सरकार ने पिछले कई सालों से नौकरी या नहीं निकाली है और अगर निकाली भी है तो भर्ती पूर्ण नहीं की गई है ऐसा करना बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा छलावा है जब चुनाव आता है तो लाखों की तादाद में नौकरियां निकाली जाती हैं चुनाव खत्म होते ही इन भर्तियों पर रोक लगा दी जाती है जिससे बेरोजगार युवा आत्महत्या करने को मजबूर है।
सभा को हिमांशु शर्मा संदीप मिश्रा, वीर प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार देशलहरा, दुष्यंत सिंघई, छोटे सिंह नरवरिया पार्षद ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, वीर प्रकाश श्रीवास्तव, नंदकिशोर शर्मा नंदू, दर्शन तोमर, राजकुमार देशलहरा, कालीचरण शर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास, संदीप मिश्रा, विजय दैपुरिया, पवन चौरसिया, छोटे सिंह नरवरिया पार्षद, प्रदीप भदोरिया, मोहम्मद इरफान, कुलदीप सिंह, भोले श्रीवास, संजय सिंह, रमेश शर्मा, पिंटू शर्मा, पंकज, शक्ति सिंह बृजेश जैन, सौरभ करसोलिया, राहुल उपाध्याय, सुनील शर्मा, बलवीर सिंह भदोरिया, राम विनोद शर्मा, मोनू भदोरिया, बृजेश कुशवाह, गौतम गहलोत आदि उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button