No Slide Found In Slider.
राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा संयोजक बनने पर अवधेश सिंह कुशवाह को दी बधाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा संयोजक बनने पर अवधेश सिंह कुशवाह को दी बधाई।
भिंड / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह को भिंड दतिया लोकसभा संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पुष्प माला से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश में 400 से ज्यादा सीट जीतेगी एवं मध्य प्रदेश में पार्टी 29 में से 29 सीट पर विजय होगी । क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त व विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह को लोकसभा संयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास है। क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा, उनके पास राजनीतिक अनुभव जनसंघ से है ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत,जिला मंत्री रश्मि खटीक, मंडल अध्यक्ष अमित जैन एवं शेरू पचौरी, जनपद उपाध्यक्ष मयूर भदोरिया, मंडल महामंत्री सत्येंद्र कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष लव कुश परिहार, सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक, पूर्व मीडिया प्रभारी अमित यादव, जीडी खान, विष्णु शर्मा, शुभम पचौरी, राहुल गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button