No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कर्नाटक की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टचार के खिलाफ दिया जनादेश : डॉ. भारद्वाज

कांग्रेस के नेतृत्व में देश में विपक्षी एकता को मिलेगा बल

भिण्ड। कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचण्ड जीत आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता की नींव रख सकती है। कर्नाटक की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वास्तविक मुद्दों से भटकाकर नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ जनादेश दिया है। यह बात कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार विरोधी चेहरा अब भ्रष्टाचार युक्त राजनीति में बदल गया है। कर्नाटक चुनाव का परिणाम आगामी चार राज्यों के 2023 विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव 2024 को भी प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक में मिली अच्छी जीत 2024 के चुनावी समर के शुरू होने से पहले कर्नाटक राष्ट्रीय विपक्ष के लिए संभावनाओं के कई द्वार खोलेगा। बल्कि नतीजों का राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर भी देखने को मिलेगा। कर्नाटक की जीत सिर्फ पार्टी में एक नया जोश भरेगी, बल्कि विपक्षी एकता की राह भी तैयार करेगी। हालिया महीनों में विपक्षी एकता की कवायदें तेज होती दिखाई दी हैं, राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद समूच विपक्ष ने जिस तरह एक स्वर में इसकी निंदा की, उससे आगे की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देने लगी है। भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी की जीत का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को भी दिया है।

a

Related Articles

Back to top button