No Slide Found In Slider.
राज्य

पीएम आवास योजना से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बने पक्के मकान-जि.पं. अध्यक्ष।

पीएम आवास योजना से शहरी क्षेत्रों की अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बने पक्के मकान – जिला पंचायत अध्यक्ष।

भिण्ड 23 फरवरी 2023/प्रदेशव्यापी विकास यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत आज जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विकास खण्ड लहार के विभिन्न ग्रामों में विकास यात्रा पहुंची।
विकास खण्ड लहार के ग्राम पंचायत ररुआ नंबर 02 एवं गांगेपुरा में विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन कर किया गया। विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनसेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने विकास यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत ररुआ नंबर 02 में पौधरोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विकासखण्ड अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने विकास यात्रा के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। जन हितैषी योजनाएं प्रारंभ कर उन्होंने ग्रामीणजनों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं को रेखांकित करते हुए ग्रामीणजनों से कहा कि आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत कई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जिनका लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने का कार्य हमारे मुख्यमंत्री जी ने किया है और वह निरंतर प्रयासरत हैं कि ग्रामीणजनों का जीवन और कैसे बेहतर बने।
प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत गरीबों को पक्का मकान बनाकर देने का काम किया गया है। गरीब का सपना होता था कि उसका भी पक्का मकान हो और आज नगरीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी झोपड़ियों को पक्के मकान में बदलने का काम किया गया है। प्रदेश में किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि से लेकर कृषि कार्यों में ऋण उपलब्ध कराना हो या फिर कृषि कार्य के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना हो तो सरकार योजनाओं के माध्यम से कृषक बंधुओं को प्रशिक्षण दिला रही है ताकि किसान नई-नई तकनीकों से खेती कर सकें और अग्रसर हो सकें।

a

Related Articles

Back to top button