No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को,नेशनल लोक अदालत में निपटाये अपने मामले तथा समस्याओं से पाए छुटकारा।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को,नेशनल लोक अदालत में निपटाये अपने मामले तथा समस्याओं से पाए छुटकारा।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 11 मई, 2024 को जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला मुख्यालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में कुल 27 खण्डपीठों का गठन किया गया है जिनके समक्ष विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल लगभग 2200 प्रकरणों एवं प्रीलिटिगेेशन स्तर पर कुल लगभग 1300 प्रकरणों को प्रस्तुत किया जावेगा तथा राजीनामा एवं सुलह-समझौता के आधार पर निराकृत किया जावेगा।
इसी तारतम्य में राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के निर्देशानुसार 11 मई, 2024 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वाहन एवं पीएलव्ही के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में ए.डी.आर. सेंटर भिण्ड से हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जिसके माध्यम से पूरे भिण्ड शहर तथा समीपवर्ती गांवों में लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया तथा लोक अदालत के लाभों के संबंध में आमजनों को पीएलव्ही हेमंत कुमार द्वारा पेप्लेट्स वितरित कर जानकारी दी गई। ए0डी0आर0 सेन्टर भिण्ड से लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आमजन में लोक अदालत की प्रक्रिया एवं राजीनामें के फायदों के संबंध में जागरूकता प्रसारित करने के लिए नगरपालिका परिषद् भिण्ड के समन्वय से प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त अवसर पर सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

a

Related Articles

Back to top button