No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पांडरी बाबा का हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मोत्सव,जन्मोत्सव कार्यक्रम में संत समाज, कार्यकर्ताओं एवं पुलिस कार्मियों का किया गया सम्मान।

पांडरी बाबा का हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मोत्सव,जन्मोत्सव कार्यक्रम में संत समाज, कार्यकर्ताओं एवं पुलिस कार्मियों का किया गया सम्मान।

भिंड जिले के पांडरी गांव के समीप कुंवारी नदी के किनारे प्राचीन पांडरी बाबा का मंदिर है, जहां सोमवार के दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। पांडरी बाबा धाम पर मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के अलावा देश के कोने-कोने से यहां हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। पांडरी बाबा के पुजारी आशू महाराज,व भक्त लोकेंद्र राजावत, गणेश शिवहरे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पांडरी बाबा मंदिर की ऐसी मान्यता है कि यह आने वाली भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है साथ ही भूत बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही बताया कि बाबा का 26 मई को जन्मोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जिसकी एक महीने से तैयारी चल रही थी, मंदिर परिसर में जहां एक और स्वच्छता अभियान चलाया तो वहीं मंदिर को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। पांडरी बाबा परिवार की ओर से संत समाज कार्यकर्ताओं पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।
श्री श्री 21600 संत श्री पांडरी वाले बाबा जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा को छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए, इसके अलावा कानपुर और आगरा के कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन एवं झांकी का आयोजन किया गया,साथ ही मंदिर परिसर को मुख्य द्वार से लेकर पांडरी बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर व मसान बाबा तक फूल बंगले से सजाया गया, और बाहर से आने जाने वाले भक्तों को रूकने एवं भंडारे की व्यवस्था भी की गई, मंदिर के मंहत संत मोनी बाबा महाराज ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार भी व्यक्त किया गया। उच्च

a

Related Articles

Back to top button