ताजा ख़बरें
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् नगर परिषद मौ में निकाली गई कलश यात्रा।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् नगर परिषद मौ में निकाली गई कलश यात्रा।
शदीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश।
जिले भर में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं। आज सोमवार को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर परिषद मौ में शंकर मंदिर व्यास मोहल्ला वार्ड क्रमांक 12 से जल संरक्षण का संदेश देते हुए जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश यात्रा में निकाय के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समूह महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पानी को बचाने, उसका दुरूपयोग न करने तथा जल स्रोतों को साफ रखने का संदेश दिया। साथ ही नगर परिषद मौ द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से जन-जन को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।




