No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने 11 अपराधियों पर 69 हजार का ईनाम घोषित किया।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने 11 अपराधियों पर 69 हजार का ईनाम घोषित किया।

भिण्ड 08 दिसम्बर 2023/पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मद्देनजर 11 अपराधियों पर 69 हजार के इनाम घोषित किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने आदेश जारी अपराधियों को भी बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग करते अपराधी को बंदी कराने की सही सूचना देने, बंदी करवाने पर संबंधित व्यक्ति को पुरुस्कृत किया जाएगा।थाना कोतवाली अन्तर्गत संजय सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह कुशवाह उम्र 41 साल निवासी आर्यनगर भिण्ड, अर्जुन सिंह पुत्र बचान सिंह भदौरिया उम्र 33 साल निवासी आर्यनगर भिण्ड, राहुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह सोलंकी उम्र 30 साल निवासी रेखानगर भिण्ड एवं अविनाश उर्फ चंकी पाण्डेय पुत्र बृजमोहन पाण्डेय उम्र 34 साल निवासी आर्यनगर भिण्ड पर 10-10 हजार रूपये, अशोक नरवरिया पुत्र महावीर नरवरिया निवासी उदन्नपुरा थाना अटेर, कमलेश सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह नरवरिया निवासी सोनेलाल का पुरा थाना अटेर, कमलेश पुत्र जगदीश सिंह नरवरिया निवासी मानपुरा थाना देहात भिण्ड एवं सुरेखा पत्नी कमलेश नरवरिया निवासी मानपुरा थाना देहात भिण्ड पर 5-5 हजार रूपये, थाना देहात अन्तर्गत रंजीत सिंह पुत्र अमर सिंह राठौर निवासी रैंका थाना मेहगांव जिला भिण्ड, अजय उर्फ दीपेश कुशवाह पुत्र रामकिशोर सिंह कुशवाह निवासी जमुना नगर थाना कोतवाली भिण्ड एवं लल्लू उर्फ प्रेमसिंह पुत्र रामगोपाल सिंह कुशवाह निवासी जमुना नगर थाना कोतवाली भिण्ड पर 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

a

Related Articles

Back to top button