ताजा ख़बरें
जैव विविधता प्रबंधन स्थाई समिति की बैठक संपन्न।

जैव विविधता प्रबंधन स्थाई समिति की बैठक संपन्न।
आज जैव विविधता प्रबंधन स्थाई समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार कक्ष भिण्ड में किया गया। जिसमें समिति सभापति गुड्डीबाई, समिति सदस्य पुष्पलता, समिति सदस्य रवि कुशवाह के साथ-साथ समिति सचिव उद्यानिकी विभाग प्रमुख गम्भीर सिंह तोमर, कृषि विभाग से उपसंचालक आर.एस. शर्मा, पशुपालन विभाग से स्वदेश थापक, वन विभाग से बसंत शर्मा व मछलीपालन विभाग से शिशुपाल सिंह धाकड़ उपस्थित हुये। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा जैव विविधता प्रबंधन व विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।




