ताजा ख़बरें
खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई, मावा कारखाना एवं दुग्ध वाहनों पर कार्रवाई कर लिए नमूने।

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी।
मावा कारखाना एवं दुग्ध वाहनों पर कार्रवाई कर लिए नमूने।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं रीना बंसल द्वारा ग्राम तहसील मौ स्थित तेजपाल राठौर के फर्म सिद्ध बाबा ( मावा कारखाना) से दूध, घी एवं मावा के नमूने लिए, मावा का निर्माण अस्वच्छकर परिस्थितियों में किए जाने से मावा कारखाना संचालक को नोटिस दिया गया। डेयरी संचालक हरेन्द्र शर्मा तहसील मौ के फर्म बजरंग डेयरी के वाहन एवं ग्राम राय की पाली स्थित हरी सिंह डेयरी के वाहन को गोहद चौराहे पर रोककर दोनों वाहनों से दूध के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। दोनों दुग्ध वाहनों में लगभग 5 हजार लीटर दूध संग्रहित था।




