No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिवसीय काउंटडाउन’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिवसीय काउंटडाउन’ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।

आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तारतम्य में जनसामान्य को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूक करने हेतु भिण्ड जिले में विशेष तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के कुशल निर्देशन में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ठीक 50 दिन पूर्व “50 दिवसीय काउंटडाउन” कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 के परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा निर्धारित ‘कॉमन योगा प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) के तहत 150 से अधिक नागरिकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों में लाभकारी आसन एवं प्राणायामों के वैज्ञानिक व स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाकर नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

a

Related Articles

Back to top button