No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

गौरी सरोवर भिंड में कलेक्टर ने नौका विहार कर तिरंगा लहराया गया।

गौरी सरोवर भिंड में कलेक्टर ने नौका विहार कर तिरंगा लहराया गया।

हर घर तिरंगा अभियान’’ में सभी की सहभागिता हो इसके लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गौरी सरोवर में नौका विहार कर शौर्य, शांति और समृद्धि के प्रतीक तिरंगे झंडे को लहराकर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
किशोरी स्पोर्ट्स क्लब और किशोरी पब्लिक स्कूल तथा जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में गौरी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ नाव में तिरंगा लेकर घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव, गगन शर्मा, अमित सिरोठिया, राहुल यादव, निश्चल यादव खेल विभाग से बाला यादव, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी, स्कूल के बच्चे सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन एवं समाज सेवियों द्वारा बड़ा योगदान दिया जा रहा है, आज गौरी सरोवर में नौका विहार कर तिरंगा लहराया गया और गौरी सरोवर के किनारे हाथ में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई।

a

Related Articles

Back to top button