कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र तोमर ने चंबल प्रदेश बनाने की करी मांग,चंबल सेंचुरी में घड़ियाल पालन पर उठाए सवाल।

कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र तोमर ने चंबल प्रदेश बनाने की करी मांग,चंबल सेंचुरी में घड़ियाल पालन पर उठाए सवाल।
चंबल क्षेत्र के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार – रविंद्र तोमर।
चंबल में रेत खदाने होती तो लोगों को मिलता रोजगार।
चंबल डाकुओं का नहीं बागियों का क्षेत्र रहा है- रविंद्र तोमर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक दिमनी रविंद्र सिंह तोमर भिड़ोसा एक दिवसीय दौरे पर भिंड पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता ली और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह तोमर ने चंबल सेंचुरी में घड़ियाल पालन, सिंडिकेट कंपनी एवं चंबल प्रदेश बनाए जाने की मांग को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
*चंबल सेंचुरी में घड़ियाल पालन पर उठाए सवाल!* कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह तोमर ने चंबल नदी में घड़ियाल पालन पर भी सवाल उठाते हुए कहा की क्या घड़ियाल मानव से ज्यादा बड़े हैं यदि सरकार चंबल नदी में रेत की खदानें स्वीकृत कर दे तो स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा वहीं सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा।
*चंबल क्षेत्र के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार!* कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जब वह दिमनी से विधायक थे तब उन्होंने चंबल क्षेत्र को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई थी। उनकी मांग थी कि चंबल नदी में रेत खदानें चालू करी जाएं,अग्निवीर भर्ती का विरोध किया और चंबल क्षेत्र में उद्योग लगाने की भी बात कही थी, मगर सरकार की ओर से हमेशा चंबल क्षेत्र को अनदेखा किया गया है, चंबल क्षेत्र प्रदेश में सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, चंबल क्षेत्र के साथ भाजपा सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का भी कांग्रेस नेता ने लगाया आरोप, कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार हमेशा चंबल क्षेत्र को डाकुओं का क्षेत्र बताती चली आई है, इसलिए सरकार से मांग है की चंबल क्षेत्र को अलग कर दिया जाए और नया चंबल प्रदेश बनाया जाए।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




