नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने सोंपा ज्ञापन।

- नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने सोंपा ज्ञापन।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदोरिया के नेतृत्व में अपर कलेक्टर लक्ष्मी नारायण पांडे को स्कूल वैन एवं अन्य क्षेत्रों में नाबालिक बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर ज्ञापन दिया,
ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदोरिया, महिला उत्पीड़न निवारण कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, महिला सेवादल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीना चौहान, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव स्नेहलता जैन, अकोड़ा नगर पंचायत की पूर्व पार्षद सुनीता दोहरे, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष पल्लवी जैन, नेहा भदोरिया, सुनीता बघेल, जानकी सूरज रेखा त्रिपाठी, प्रमोद दीक्षित पीसी शिव शंकर भदोरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


