No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड पुलिस लाइन में मनाया गया “पुलिस स्मृति दिवस”, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

भिंड पुलिस लाइन में मनाया गया “पुलिस स्मृति दिवस”, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की याद में आज 21 अक्टूबर को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भिंड में “पुलिस स्मृति दिवस” (शहीद दिवस) अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित विशेष शोक परेड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए जवानों और विगत एक वर्ष में कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के वीर पुलिसकर्मियों के नामों की नामावली पढ़ी गई।
इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों और पुलिस बल ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस विशेष मौके पर जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, sdop अटेर रविन्द्र वास्कले, डीएसपी सुबोध लोखंडे 17 बटालियन भिंड, dsp महिला सेल सतीश चौहान ,sdop मेहगांव संजय , sdop गोहद महेंद्र गौतम , रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार सहित समस्त थानों के प्रभारी, पुलिस बल और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button