युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 28 अक्टूबर को शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में लगेगा

युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 28 अक्टूबर को शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में लगेगा
*10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक युवाओं के लिए अवसर*
*19 कंपनियों द्वारा की जाएगी निःशुल्क भर्ती*
*07 हजार से 50 हजार तक मिलेगा वेतन*
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई.टी.आई. भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक स्थान शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें क्विक आई टी सॉल्यूशन इन कंटलजेंसी ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए मेनेजर, इलेक्ट्रिशियन, सर्विसेस लिमिटेड नोएडा द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए असिस्टेंट ऑपरेटर, ग्लोबल सिक्यूरिटी सर्विस प्रा.लि. ठाटीपुर ग्वालियर द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए ट्रेनिज, ऑटोमोबाईल प्रोग्रामर, न्यू हॉलेंड ग्रेटर नोएडा द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए ऑपरेटर, ग्रेट आर्गेनिक डायमंड प्रा.लि. सागर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए एडवाईजर, आमधनी प्रा.लि. (अपोलो टायर) ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए मशीनरी ऑपरेटर, स्टेंडर्ड सर्विस प्रा.लि. मालनपुर द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए हेल्पर, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर (महिन्द्रा ट्रेक्टर) द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए हेल्पर, नीमेक्स मेन पावर प्रा.लि. द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए हेल्पर ऑपरेटर, राव्या वर्क फोर होम प्रा.लि. लखनऊ (उ.प्र.) द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं एवं स्नातक पास युवाओं के लिए हेल्पर सुपरवाईजर, एलआईसी भिण्ड द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 12वीं पास युवाओं के लिए फील्ड ऑफिसर, पथवेस्टा केरियर स्किल्स कॉरपोरेशन द्वारा 28 से 30 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए बैंक रिलेटिव, जॉब फेयर नाओ काम भिण्ड द्वारा 21 से 29 आयु वर्ग के स्नातक पास युवाओं के लिए डी.बी.एम., सिस एल एल कंपनी ग्वालियर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए ब्यूटी पार्लर/नर्सिंग, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर द्वारा 18 से 30 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं एवं आईटीआई पास युवाओं के लिए ऑपरेटर/ट्रेनीज, अग्निस्टोका ग्वालियर द्वारा 18 से 28 आयु वर्ग के 10वीं पास युवाओं के लिए सेल्स, एलआईसी (बीमा सखी योजना) द्वारा 18 से 35 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं पास युवाओं के लिए बीमा सखी योजना (केवल महिला), एम आर एफ टायर द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा पास युवाओं के लिए ऑपरेटर, याजाकी इंडिया प्रा.लि. द्वारा 18 से 26 आयु वर्ग के 10वीं/12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा पास युवाओं के लिए एसेम्बली ऑपरेटर के पद पर भर्ती की जावेगी।आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राईव में उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।




