No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन में कक्षा 09वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढाकर की गई 23 अक्टूबर

जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी, रौन में कक्षा 09वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढाकर की गई 23 अक्टूबर

भिंड/ जवाहर नवोदय विद्यालय बिरखड़ी रौन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सह शिक्षा का एक आवासीय पूर्णतः निःशुल्क विद्यालय है जिसमें प्रवेश परीक्षा के द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्रालय के नियमानुसार प्रति वर्ष प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष भी कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन एन्ड्रायड मोबाइल, लैपटॉप, कम्यूटर इत्यादि के माध्यम से भरने/अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 23 अक्टूबर 2026 कर दी गई है, जिसमें विद्यार्थी का फोटो, विद्यार्थी के हस्ताक्षर माता/पिता के हस्ताक्षर, आधार नम्बर एवं एन्ड्रायड मोबाइल/लैपटॉप/कम्प्यूटर ऑनलाइन आवेदन के लिये आवश्यक है।
कक्षा 09वीं में प्रवेश के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और जन्म तिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 तक (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 और जन्म तिथि 01.06.2010 से 31.07.2012 तक (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) हैं।

a

Related Articles

Back to top button