No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लोधी समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो : संजीव

विधायक संजीव सिंह ने अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर छात्रावास में समुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

भिण्ड। वीरांगना अवंतीबाई ने महिला होते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से संघर्ष कर अपने प्राणों की आहुति देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने शहर के अबंतीबाई छात्रावास में समुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी समाज के जिलाध्यक्ष एवं सरपंच सुघर सिंह नरवरिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीरांगना अवंतीबाई के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि लोधी समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने और समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आकर कार्य करे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान समाज के हर वर्ग के लिए अमर रहेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा ने लोधी समाज को हमेशा सम्मान देकर सत्ता और संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे समाज के साथ वोट लेने की राजनीति करते रहे, उन्होंने विकास की चिंता नहीं की। भाजपा ने हमेशा ओबीसी समाज से जुड़ी सभी जातियों के सम्मान में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उनको विकास की गति से आगे बढ़ाने का काम किया है।
विधायक कुशवाह ने वीरांगना अवंती बाई छात्रावास में अतिरिक्त समुदायिक भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पीपरी के कारगिल शहीद सुल्तान सिंह नरवरिया एवं अन्य शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं लोधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भंवर सिंह नरवरिया ने किया।
इस अवसर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया, पंचायत सदस्य हरिशंकर सिंह नरवरिया फौजी, केदार सिंह नरवरिया, लोधी समाज के जिला पदाधिकारी एडवोकेट महेश सिंह नरवरिया, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मिक, नपा उपाध्यक्ष भानुसिंह भदौरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रायसिंह नरवरिया, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया एवं पार्षदगण विशेष रूप से मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button