No Slide Found In Slider.
Breaking Newsताजा ख़बरें

भिंड भाजपा के 17 मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि घोषित किए गए।पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

भिंड भाजपा के 17 मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि घोषित किए गए।पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन व भिण्ड जिले के पर्यवेक्षक शैलेन्द्र जैन एवं संभाग प्रभारी हरिशंकर खटिक की सहमती के उपरांत भाजपा जिला भिण्ड में निर्धारित मापदण्डों के आधार पर सम्पन्न हुई मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के उपरान्त निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को उनके सम्मुख दर्शाये मण्डलों में मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि घोषित किए हैं।

*इन 17 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित!*

भिंड जिले के सुभाषचंद्र मंडल से प्रदीप भदौरिया, ग्रामीण मंडल से दीपक तोमर, नयागांव से प्रदीप राजावत, वनखंडेश्वर से प्रिंस दुबे, लहार से सुभाष अग्निहोत्री, आलमपुर से धीरज कौरव, मंछड से दीपक राजावत, मेहगांव से नीरज शर्मा, दंदरौआ से दिलीप गुर्जर, अमायन से विनोद चौहान, रौन से हरपाल राजावत,मौ से रामख्तयार गुर्जर, मालनपुर से उदय सिंह कुशवाह,पीपरी से राय सिंह नरवरिया,फूप से योगेश शर्मा,जवासा से राजकुमार गुर्जर,सरायघार से मनोज सिंह इन सभी को भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित किया है इनके साथ-साथ 17 जिला प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं।

*पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने दी शुभकामनाएं!*

भिंड जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों के नाम घोषित होने के बाद पूर्व मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

a

Related Articles

Back to top button