No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंदेश

डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ संभाग की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, 4000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, कलेक्टर भी हुए शामिल।

 

डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ संभाग की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, 4000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, कलेक्टर भी हुए शामिल।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक मालवीय एवं भिंड कलेक्टर रहे मौजूद।

भिंड में शहर में चंबल संभाग की सबसे बड़ी व लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सूर्या भदौरिया ने बताया की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ऋतिक मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विभिन्न स्कूलों के 4000 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, करीब 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भिंड शहर में निकाली गई।

*डेढ़ किलोमीटर लंबा तिरंगा 4000 से अधिक छात्र छात्राएं हुए शामिल!* विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सूर्या भदौरिया ने बताया कि संभाग में पहली बार डेढ़ किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ भिंड शहर में नंबर दो स्कूल से लेकर परेड चौराहा होते हुए 17 बटालियन तक करीब 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न स्कूलों के 4000 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी शामिल हुए।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button