No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में 60 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं का हो रहा विस्तार – मंत्री राकेश शुक्ला।

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में 60 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग म.प्र. द्वारा विधानसभा मेहगांव में 60 लाख का स्वीकृत नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र गढ़ी का भूमिपूजन किया।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के किसी भी काम को अब रोका नहीं जाएगा। विकास के हर काम लगातार जारी रहेंगे। विकास की यह गंगा गांव-गांव तक जा रही है छोटे-छोटे गांव में भी स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ व निरोग रहना हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण आयाम है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है, हमारे जीवन को सुखमय और सफल बनाता है। इसलिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए चयनित भूमि का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत लगभग 60 लाख रुपये है। इस उप स्वास्थ्य केन्द्र के बनने से गांव में ही बहुत सी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मरीजों को ग्रामीण क्षेत्रों में ही त्वरित उपचार मिले, इसके लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

a

Related Articles

Back to top button