औषधि निरीक्षक ने तहसील भिण्ड स्थित तीन मेडिकल स्टोरों को किया नोटिस जारी

औषधि निरीक्षक ने तहसील भिण्ड स्थित तीन मेडिकल स्टोरों को किया नोटिस जारी
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल (म.प्र.), कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ द्वारा विगत दिवसों में तहसील भिण्ड क्षेत्र में स्थित श्री गणेश मेडिकल स्टोर, प्रज्ञा मेडिकल स्टोर, कुशवाह मेडिकल एजेंसी, सेजल मेडिकल स्टोर, अनुष्का मेडिकल स्टोर, काव्या मेडिकल स्टोर एवं आशी मेडिकल स्टोर का औचक निरिक्षण किया गया।आशी मेडिकल स्टोर पर प्रोप्राइटर एवं सक्षम व्यक्ति आलोक शर्मा अनुपस्थित पाए गए तथा उनके स्थान पर दुकान पर अमन सिंह भदौरिया पाए गए। अतः उक्त मेडिकल के क्रय विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए मेडिकल स्टोर बंद कराया गया। इस सम्बन्ध में तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी कर दिए गए हैं। दो अन्य मेडिकल स्टोरों श्री गणेश मेडिकल स्टोर एवं प्रज्ञा मेडिकल स्टोर को भी औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किये गए हैं।निरीक्षण के दौरान उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मसिस्ट एवं सक्षम व्यक्ति की उपलब्धता, दुकानों की साफ सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर एवं पशुओं के लिए उपयोगी दवाओं को अलग से रखने की व्यवस्था, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए।
नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।




