मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में बछिया के जन्म के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नामकरण कर बछिया का नाम कमला रखा।
मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में बछिया के जन्म के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नामकरण कर बछिया का नाम कमला रखा।
मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में गाय ने एक बछिया को जन्म दिया है, जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बछिया का जन्म होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गौसेवा और पशुधन संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने अनेक प्रयास प्रारंभ किए हैं। सीएम डॉ. यादव ने रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन साक्षात् लक्ष्मी के रूप में मुख्यमंत्री निवास में जन्मी नवजात बछिया का स्वागत सत्कार किया और मुख्यमंत्री ने बछिया का नामकरण भी किया, बछिया को मुख्यमंत्री ने ‘कमला’ दिया है। ‘कमला’ पहली ऐसी बछिया है, जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में ही हुआ है। सीएम डॉ. यादव ने प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह गौशाला पहुंचकर यहां मौजूद सभी गायों को रोटी खिलाई। सभी गायों के साथ ‘कमला’ को भी तिलक लगाकर निवास में उसका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ‘कमला’ को गोद मे लेकर दुलार किया और मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान्न खिलाकर खुशी व्यक्त की।




