No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जनभागीदारी के साथ हुआ राष्ट्रगीत का गायन।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जनभागीदारी के साथ हुआ राष्ट्रगीत का गायन।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भिण्ड देवेन्द्र सिंह नरवरिया, नगर पालिका भिण्ड अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राओं द्वारा “वंदे मातरम्” का गायन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में नई दिल्ली से मा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने संबोधित कर कहा कि आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हम उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह उत्सव केवल भिण्ड जिले में ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के सभी जिलों, ब्लॉक एवं तहसीलों में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा वंदे मातरम अब नव भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा की वह अमर पुकार है जिसने दुनिया को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त होने की प्रेरणा दी है।
वंदे मातरम गीत हमें स्मरण कराता है कि हमारा राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बल्कि संस्कृति भावनाओं, संकल्प मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण से निर्मित हुआ है।
जब जब देश पर संकट आया है यह गीत हर भारतीय के हृदय में नई ऊर्जा, साहस और एकता का संचार करता रहता है। इस अमूल्य रचना ने गुलामी की दासता से जूझते भारत को एक नई ऊर्जा और पहचान दी। आइए, हम सभी इस गौरवशाली 150वें वर्ष को गर्व और उत्साह के साथ मनाएं और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

a

Related Articles

Back to top button