No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड ने किया जल कर बिल सेंटरों का निरीक्षण,लापरवाह कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड ने किया जल कर बिल सेंटरों का निरीक्षण,लापरवाह कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी,अनियमितता पाए जाने पर जताई नाराजगी

भिण्ड नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विरेन्द्र चक्रवर्ती द्वारा नगर के विभिन्न जल कर बिल संग्रहण केंद्रों (बिल सेंटरों) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई बिल सेंटर दोपहर 2:00 बजे ही बंद पाए गए, जबकि अनेक कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। साथ ही यह भी पाया गया कि बिल सेंटरों पर नियमित रूप से जल कर के बिल जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण जल उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये की जलकर राशि बकाया है।व्यवस्थाओं में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर श्री चक्रवर्ती ने संबंधित कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बिल सेंटर निर्धारित समय तक अनिवार्य रूप से खुले रहें, प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर बिल जारी किया जाए और बकाया राशि की वसूली हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाए।मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि कार्यालय कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाया जाए, अन्यथा लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

a

Related Articles

Back to top button