No Slide Found In Slider.
खेल

खेलों के माध्यम से सशक्त भारत की नींव रख रही है सरकार – सांसद संध्या राय, भिंड में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

खेलों के माध्यम से सशक्त भारत की नींव रख रही है सरकार – सांसद संध्या राय, भिंड में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन कार्यक्रम सांसद संध्या राय के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक भिण्ड के विशेष आतिथ्य में राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ असित यादव, एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले, जिला खेल विभाग अधिकारी, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, खेल प्रशिक्षक संजय पंकज सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।
सांसद संध्या राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि आज इस खेल महोत्सव का समापन नहीं है, अभी तो ये आगाज है। अभी तो ना जाने कितनी खेल प्रतियोगिताएं होंगी, ना जाने कितनी प्रतिभाएं जिले से निकलकर देश-विदेश में जिले का नाम रोशन करेंगी। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का सशक्त परिणाम हैं। प्रधानमंत्री का स्पष्ट उद्देश्य है कि देश का युवा केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बने।
सांसद ने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिला। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध किया कि हमारे अंचल में अपार खेल प्रतिभा निहित है।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल महोत्सव जैसे अभियानों ने गांव-गांव तक खेल संस्कृति को मजबूत किया है। आज भारत के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके पीछे प्रधानमंत्री द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास, प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निरंतर प्रोत्साहन देने की नीति है। सांसद खेल महोत्सव इसी संकल्प की जीवंत अभिव्यक्ति है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।विधायक भिण्ड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में खेलों को नई दिशा और नई पहचान मिली है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर युवाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच है कि स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत की नींव रखते हैं, इसी भावना के तहत खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। शासन की योजनाओं और हम सबके सहयोग से इन प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, जिससे वे आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसे आयोजन भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से आयोजित होंगे और जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेंगे।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार, जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में दिनभर खेल गतिविधियां आयोजित रहीं, जिसमें बालक-बालिका वर्ग में बॉलीवॉल, रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, लम्बी कूद, कुश्ती, बैडमिंटन, रस्सी कूद खेल गतिविधियां रहीं। अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित कर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

a

Related Articles

Back to top button