No Slide Found In Slider.
राजनीति

जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस एससी बस्ती में श्रमदान कर मनाया गया – धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस एससी बस्ती में श्रमदान कर मनाया गया – धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष।

प्रेस को जानकारी देते हुए संतोष त्रिपाठी ने बताया कांग्रेस पार्टी के 140 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी के नेतृत्व में भिंड नगर पालिका के वार्ड नं 7 गली नं 3 एससी बस्ती में श्रमदान कर मनाया गया।उक्त श्रमदान कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने कहा आज कांग्रेस पार्टी अपना 140 का स्थापना दिवस मना रही है, इस अवसर पर एस सी बस्ती में श्रमदान करके मनाया है, कांग्रेस पार्टी की स्थापना ऐसे समय में की गई जब 1857 की क्रांति के बाद स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन तमाम गुटों में बटकर बिखर गए और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन प्रभावी रूप से काम नहीं कर पा रहा था इसी को एक करने के लिए कांग्रेस की स्थापना की गई और सन 1947 को देश आजाद हो गया भिंड नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में जगह-जगह जल भराव है लोग निकलने के लिए परेशान है नगर पालिका भिंड में कोई विकास नहीं कर रही है भिंड नगर पालिका अब नरक पालिका बन चुकी है नगर पालिका के हर विभाग में बहुत भ्रष्टाचार है इसी कारण नगर पालिका के उपाध्यक्ष सहित ज्यादातर पार्षद इस्तीफा देना चाहते हैं नगर पालिका की अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो जिला कांग्रेस कमेटी शहर प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी की स्थापना से हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है हमारे देश के कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं आज इस स्वतंत्रता को बीजेपी की सरकार खत्म करना चाहती है कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थापित लोकतंत्र की बार-बार हत्या की जा रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, सेवा दल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, शिव शंकर भदोरिया, स्मिता शर्मा, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गामू, एडवोकेट चैतन्य शर्मा, विवेक पचौरी, हरनारायण शर्मा, आयुष मिश्रा, नीरज पाठक, विक्की राजावत, करण, कोके भदोरिया आदि कॉंग्रेस जन उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button